Tuesday, May 1, 2012

I still love you.

Happy was i then,
 when i loved you.
Beautiful was i then,
when i kissed you.
Rain seemed romantic,
when i had you.
Hot summer seemed cool breeze,
when i hugged you.
I don't look at the roses,
they remind me of you,
I truly admit,
that i still love you.

6:59 pm,
29th mar 12.

Friday, February 10, 2012

आसुओ को रोक नहीं पाती हूँ.

जब भी मेरे हाथ उठे,
ईश्वर की आराधना के लिए,
आखों में हमेशा आँसू आये,
ख़ुशी कम, गम के आँसू ज्यादा थे.

इतने सरे गम मिले,
भूल गयी मैं उन्हें गिनते गिनते.
मुसीबतों से उभरने की हिम्मत रखती हूँ,
पता नहीं फिर क्यूँ मंदिर में रोती हूँ?

मन को चैन मिलता है ईश्वर के पास,
लगता है कोई तो है, जो सुन रहा है मुझे आज.
दुनिया के लिए मैं एक सक्षम युवती हूँ,
पर क्या करूँ?
ईश्वर के पास आसुओ को रोक नहीं पाती हूँ.

7:15 pm
10th feb 2012

मेरी ज़िंदगी नहीं है आम

चैन मिलता है आपके पास,
दुनिया से न रही कोई आस.
ज़रूर कोई वजह है ख़ास,
तभी तो मेरी ज़िंदगी नहीं है आम.

नहीं मुकर सकती अपने कर्तव्यों से,
चाहे मेरी खुशियाँ मुझसे छूटे.
मेरी इच्छाओ को भुला चुकी हूँ,
अब तो अपनों के लिए जी रही हूँ.

नहीं है गम इस ज़िंदगी का,
जो हर पल याद दिलाता है अर्पण का,
हर कोई जीता है खुद के लिए,
मुझे मिला है मौका दूसरों के लिए ख़ुशी कमाने का.

7:40 pm 
10th feb 2012

किसी को प्यार करने से कतराता है.

कहतें हैं कायर रोतें हैं.
मैं तो रोती हूँ तब,
अपने ही मुझे समझते नहीं हैं जब.

जिनके लिए दुनिया भुलाया,
उन सब ने मुझे सबसे ज्यादा रुलाया.
अब तो दिल मेरा डरा हुआ है,
किसी को प्यार करने से कतराता है.

इस डर ने किया है इतना मजबूर,
अब तो रहती हूँ मैं दोस्तों से भी दूर.
लोगों से दूरी रखती हूँ,
किताबों की दुनिया में खोई रहती हूँ,
संगीत का मुझे सहारा है,
खुशियाँ मिलेगी मुझे, ईश्वर पर भरोसा है.

7:45 pm
10 feb 2012

Wednesday, November 30, 2011

शायद मुझे ज़रूरत है एक बदलाव की.

छोड दी सारी उम्मीद  मैने,
न रही कोइ आशा इस जीवन से.
मैं तो जी रही हूँ आपनो कि खुशी के लिए,
अब अगर मैन मर भी जाऊ,
न होगी कोइ शिकायत  इश्वर से.


फिर कभी खुद को धिक्कर्त्ति हूँ,
मैं कयारों कि तरह क्युं सोच रही हूँ?
मुझमें है असीम ताकत,
जो पुरी कर सकती है मेरी हर चाहत.


मैं तो कभी न थी हारर्ने वलों में,
मेरी हर हार ने बदाया  है   मुझे जीत कि राह में.
क्युं बदल रही है अचानक सोच मेरी?
शायद  मुझे ज़रूरत है एक बदलाव की.

9.15 pm
27th nov 2011.


Sunday, November 6, 2011

रोती हूँ मैं इसके सामने तभी तो.

समंदर के किनारे बैठी हूँ,
कुछ भी नही बस लेहेरों को ताक रही हूँ.
जिस तरह वो निरन्तर  चंचल है,
मेरा मन भी बहुत  अशान्त है.

हर सुभा मैं यहाँ आती हूँ.
 पता नही क्युं?
जिस घर से दूर रहना    बिल्कुल पसंद नही मुझे,
भूल जाती हूँ उसे, मैं यहाँ आके.

मेरे गुज़रे कल पे,
नाज है मुझे,
मुझमें छिपी कब्लियत को,
निहारती हूँ मैं यहाँ बैठे- बैठे.

एक यह सागर ही है जो,
भुला देती है मेरे गमो को.
तभी तो यह मुझे अपना लगता है,
रोती हूँ मैं इसके सामने तभी तो.

6.30am
17th july 11

सबके प्यार ने मुझे सिर्फ ज़िद्दी बनाया.

हमारे वंश कि मैं पहली बच्ची,
सबकी मैं थि बडी प्यारी.
दादाजी मुझे इतना प्यार करते,
कोइ कुछ भी घर पर तोड़ता, 
दादाजी के डर  से मेरा नाम लेते.

छः साल तक, मैने सबको सताया,
मेरी ज़िद को पूरा करने के लिए,
हर कोइ तैयार रहता.
बुआ मेरी मुझसे दिन भर खेलती.
चाचाओ के साथ् सैकिल पर घुम्ती.

बचपन मेरा गांव में बीता.
सबके प्यार ने मुझे सिर्फ ज़िद्दी बनाया.
मैं उस प्यार कि मैं  इज्ज़त करती हूँ,
जो मैने सबसे पाया.
सच्चाई तो यही  है,
इतना सारा प्यार बचपन में,
बच्चों को सिर्फ बिगड़ता है.

5.05 am
2nd nov 2011