Saturday, August 21, 2010
भारत का यह सबसे सुंदर हिस्सा है
जब मैं पंद्रह साल की थी।
आज मैं दक्षिण भारत में रहती हूँ,
जन्मी मैं पूर्वी भारत में थी।
भारत का पश्चिम अब तक नहीं देखा,
बहुत आमीर लोग रहतें हैं वहां येही है मुझे पता।
पश्चिम भारत को सिर्फ दूरदर्शन पर है देखा,
कभी तो ज़रूर मिलेगा वहां जाने का मौका।
भारत का एक और भाग,
बसा है सुदूर में।
आसाम, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम , मेघालय, त्रिपुरा इतय्दी,
साथ बहेनें रहती है इस अंचल में।
भारत का यह सबसे सुंदर हिस्सा है,
वर्षा वनों से भरी यहाँ की वादियाँ हैं।
3.45 am, aug 19,2010.
हल्का सा दर्द हो रहा था कल,
दर्द हो रहा है बहुत मेरे पीठ पे।
हल्का सा दर्द हो रहा था कल,
फ़ैल गया है वो आज पूरे बाएँ हिस्से में।
नहीं कर पा रही हूँ काम कोई,
मैं इस हाथ से,
कंप्यूटर पर कैसे काम करूँ?सिर्फ दाहिने हाथ के भरोसे?
उफ़! कितनी तकलीफ होती है, एक छोटे दर्द से,
पता नहीं कौन सी बीमारी लग गयी है मुझे?
बस एक दर्द ने किया है मुझे बेहाल,
शांत हो गयी है मेरी फुर्तीली चाल।
बहाना धुन्दती हूँ, कामचोरी का मैं,
इस दर्द से आज कल लड़ रही हूँ मैं।
9.50 am aug 2010.
Monday, August 16, 2010
क्या मैं खुश हूँ?
क्या मैं खुश हूँ?
क्यूँ ना यह सवाल मैं अपने दिल से पूछूँ?
एय दिल-
"जिससे मिले भरपूर ख़ुशी, ऐसा मैं क्या करूँ?"
दिल: भुला दो उसे, रुलाया है तुमको जिसने,
भूल जाओ की किया था कभी प्यार किसी से।
था नहीं तुम्हारे असीम प्यार के लायक वो,
जिसके लिए भुला दिया था तुमने खुद को,
खुद के साथ अपनों की ख़ुशी को।
मैं: कहा तो है सही, पर यह काम इतना आसान नहीं,
घाव लगे दिल पे तो भरता आसानी से नहीं।
चाह की भुलादूं सपना समझकर उसे,
पर क्या करूँ ? कई यादें जुडी है उससे।
दिल: समझाओ खुद को, प्यार था वो एक तरफ़ा,
उसने दिल से कभी तुमको नहीं चाह।
रखा था उसने तुम्हे धोखे में,
खेल रहा था वो तुम्हारे जज्बातों से।
मैं: मन की, नहीं था प्यार उसको मुझसे,
पर करती हूँ याद अब भी उससे।
दिया उसने ऐसा घाव,
जो भर नहीं सकता इस जीवन में।
11.00 pm, 12th nov 2009
निम्मो मेरे अलमारी में है दिनभर लटकती।
थी यह सब मेरी बचपन की सहेली।
बातें करती थी मैं इनके साथ,
हैं इन सबके नाम भी।
मेरी सबसे पहली गुडिया ,
नाम है उसका डिम्पी,
दूसरी गुडिया जो मैंने खरीदी,
नाम रखा उसका मिम्मी।
मेरे पास है निम्मो ,
जो है एक मछली,
निम्मो मेरे अलमारी में है दिनभर लटकती।
डिम्पी रहती है दिन्धर बैठी, पास उसके है मिम्मी भी।
बचपन याद आ जाता है, देखकर इन गुड़ियों को,
दिन थे बड़े ही मस्ती के सारे वो।
नहीं थी नौकरी की चिंता,
नाही सुनने में आता था, कोई धोखे बजी का किस्सा।
दोस्त सब तब साथ होते थे,
जो आज बस याद आतें हैं।
00.10 am, 18th nov 2009.
Sunday, August 8, 2010
जब भी प्यार जताया, वो मुझसे छूट गया.
किस्मत में मेरे उतना ही प्यार है,जितने की मैं हकदार हूँ.
इस जनम में तो सबसे प्यार किया,
जिसको जितनी करनी थी, उससे भी ज्यादा उसे प्यार दिया.
जिसके लिए दुनिया भुलाने चली थी,
उसने मुझे कब का भुला दिया.
फिर एक दिन-अच्छी इंसान समझ, किसी को दोस्त बनाया,
उसने अचानक बिना कुछ कहे, मुझसे बोलना बंद कर दिया.
अब तो डर लगता है, प्यार दिखाने में अपनों से,
क्यूंकि जब भी प्यार जताया, वो मुझसे छूट गया.
2.56 pm
8th aug 2010.
Friday, July 30, 2010
नमूना है हम्हारी नादानी का.......
जो कभी होता नहीं हम्हारे लिए.
सपने सजाते हैं उसी से, जिसको कोई ज़रुरत नहीं पड़ती हमसे.
तम्मना करते हैं पाने का उसे,
जो कभी बना नहीं था हम्हारे लिए.
प्यारा होता है वो सबसे ज्यादा,
जिसको कभी प्यार नहीं होता हमसे.
भाता नहीं दुनिया मैं और कोई उसके सिवा,
जिनको खबर भी नहीं हम्हारे इस एहसास का.
दिन रात बिताते हैं इसी सोच में,
के एक दिन उनको इल्म होगी हम्हारे मोहब्बत का,
आयेंगे लौटकर वो जब महसूस होगा उनको हम्हारी तड़प का.
एहसास होगा उनको, ज़माने में कोई नहीं उन्हें हमसे ज्यादा चाहने वाला.
कहीं ऐसा तो नहीं? यह नमूना है हम्हारी नादानी का?
1st november 2008
Sunday, June 27, 2010
सपने मैं अब भी देखती हूँ,
ज़िंदगी ने मुझे उससे दूर कर दी है।
जो लोग कहते हैं भूल जाओ उसे,
पता है मुझे, नहीं देखा जाता मेरा दुखी चेहरा उनसे।
अकेलेपन में मैं रोटी ज़रूर हूँ,
पर मैं कोई नादान कमज़ोर इंसान नहीं हूँ।
मुझे मेरे भविष्य की फ़िक्र है,
तभी तो मेरे सपने अब भी जिंदा है।
सपने मैं अब भी देखती हूँ,
बस आशीर्वाद ईश्वर का हर पल चाहती हूँ।
2.10 a.m
25th april 2010.