Friday, June 25, 2010

सरद ऋतू का त्यौहार.

कानो में गूंजती है मेरे आवाज़ ढोल काशे की,
करती हूँ मैं इंतज़ार साल भर से, उस एक हफ्ते की.
सरद ऋतू का सुहावना मौसम,ग्रीष्म से दूर, नाही कड़ाके की सर्दी,
इसी वक़्त आती है धरती पर घूमने,मिलने अपने संतानों से, महिषासुर मर्दिनी.

त्यौहार ये याद दिलाता है, बुराइयों पे अच्छे का,
और नारी के असीम शक्ति का.
मेरे लिए यह दिन है अच्छे नए कपड़ो का,
दोस्तों से मिलके मस्ती का,और एक हफ्ते की लम्बी छुट्टी का.

इस साल माँ तुम आना, पिटारी भर वरदान लेके,
नहीं सोये कोई गरीब मेरे देश में, रात को भूखे.
करना अपने अस्त्रों का प्रहार उस असुरों पर,
जिन्हें इर्ष्य है हम्हारे देश की सुख शांति पर.
फिर देना अपने आशीष भरे हाथ मेरे देश की मिटटी पे,
ताकि साल भर रहे हम्हारे खेत हरियाली से लहलहाते.
जाते जाते बरसा जाना अपनी करुना,
जिससे ग्रीष्म में बहे हमारी नदियों में तीव्र जल धरा.
4.20 am
9th sept 2010

Thursday, June 24, 2010

बीत चुकी वो रातें जब जगे रहना हमारी आदत थी

बीत चुकी वो रातें जब जगे रहना हमारी आदत थी,

हाथों में किताबें लिए, रात भर पढ़ना हमारी चुनौती थी.

जगे रहना रात भर, सुबह-सुबह बस का इंतज़ार,

हर रोज़ बस स्टॉप पे एक ख़ास चेहरे का दीदार,

जिस से करने को बातें होता था मन बेकरार.

हम आठ लार्कियाँ, थे सारे शैतानो की नानी,

जलते थे बाकि सब, दोस्ती से हमारी.

दिन वो बड़े ही सुहावने थे, जब हम सब साथ पड़ते थे,

एक साथ खाते थे, घूमते थे साथ में.

होती थी हमारी जेबे खली,पर पास हमारे सपने बेशुमार थे.

व्यस्त हैं आज हम सभी अपनी ज़िंदगी में,

पैसे हैं सबके पास, पर हम साथ नहीं हैं दोस्तों के.

खो गए हैं सरे सप्नेआखों से,

हर किसी को चिंता है आगे की ज़िंदगी के.

2.50 am

9th sept 2009.

क्यूँ है दिल को समझाना मुश्किल इतना?

क्यूँ नहीं रोक पाती हूँ मैं, उसको ख्यालों में आने से?
नाही इज़हार कर पाती हूँ मैं अपने प्यार का उससे.
क्यूँ नहीं रोक पति हूँ मैं खुद को उस से मिलने से?
नाही कह पाती हूँ , "मुझे मिलना हैं तुमसे".
क्यूँ नहीं लगता उससे प्यारा और कोई?
नाही कह पाती हूँ मैं हूँ तुम में खोई.
क्यूँ है दिल को समझाना मुश्किल इतना?
नाही चाहती हूँ दिल को समझाना.
क्यूँ नहीं बन सकता वो कभी मेरा?
नाही ही बता पा रही हूँ, माना है मैंने तुम्हे अपना.
क्यूँ नहीं बनाया गया उसे मेरे लिए?
नाही चाहती हूँ, शामिल हो वो कभी मेरी ज़िंदगी में.
12.15 am
24th march

सपने मैं देखती नहीं,

सपने मैं देखती नहीं, हकीकत पर जिंदा हूँ.
सपने मैं दिखाती नहीं, क्यूंकि उनका टूटना महसूस करती हूँ.
अनजान रास्तों पर चलती नहीं, खो जाने से डरती हूँ,
अनजान राहों को चुनने से दूसरों को मैं रोकती हूँ.
खुद को दूर रखती हूँ, महफ़िल में अकेली रहती हूँ,
कोई दोस्त बना कर भुला ना दे इस बात से मैं डरती हूँ.
बगीचे से फूलों को मैं चुनती हूँ,उनके पल में मुरझाने के डर से, उन्हें सिर्फ निहारती हूँ.
दोस्तों की तृष्णा मिटाती हूँ, तृष्णा मिटते ही चले जायेंगे,इस बात पर खुद से खफा मैं रहती हूँ.
19th feb 2009

Wednesday, June 23, 2010

बहुत दिनों के बाद गीत गुनगुना रही हूँ.

आज मैं बहुत खुश हूँ, बहुत दिनों के बाद गीत गुनगुना रही हूँ.
अनजान हूँ ख़ुशी के वजह से, मोहब्बत सी हो गयी है इस जहाँ से.
थिरकते हैं पाओ मेरे गीत के धुन पर,
मनन करता है उड़ जाऊं ज़मीन से फलक तक.
कोशिश में हूँ जान ने की वजह ख़ुशी की,
शयेद आया है कोई करती थी मैं इंतज़ार जिसकी.
यह एहसास देता है दिल को सुकून बहुत,
काश वो भी कर ले मेरी इस बात को महसूस.
नहीं करता है मनन उससे दूर जाने का,
नाही उसे जाने देने का.
पता है मुझे, बना नहीं है वो मेरे लिए, ना ही मैं उसके लिए.
फिर भी रहेगा मेरा प्यार शाश्वत हमेशा के लिए.
23rd
march

Saturday, June 19, 2010

ऐसा कभी नहीं हुआ जब मैंने होली नहीं खेली.

साल का यह दिन, जब आती है होली,
ऐसा कभी नहीं हुआ जब मैंने होली नहीं खेली.
मुझे पसंद है चेहरे रंगबिरंगी,
और गाते झूमते मस्ती करती टोली.

लाल हरा नीला पीला,
हवा में रंग है चारो और फैला.
सागर किनारे होली खेलने
का,मज़ा ही है होता निराला.

होली के दिन गर मौसम हो मेघा,
और धरती रहे चारो और हरा भरा,
हलकी सी धुप बनाये धरती सुनहरी,
इन सुबके बीच होली भी होती है मस्ती वाली.
इस साल की होली पर मैं हूँ अकेली,
कोई नहीं है प्रियतम, पर कई हैं सहेली.
रंगों का यह हरा भरा त्यौहार,
क्या इस साल लाएगा जीवन में प्यार?

नम्रता (This is dedicated to my manager)

वैसे तो मैं बहुत लोगों से मिली हूँ,
जिनसे मैं बहुत बातें करती हूँ,
मेरी काबिलियत को तुमने पहचाना,
और मुझे उनसे परिचय करवाया.
नहीं पता था की मैं किसी लायक हूँ,
किसी ज़िम्मेदारी को निभा सकती हूँ,
तुमने मुझपे किया भरोसा,
अब मेरी बारी है उन्हें निभाना.
ऐसा क्यूँ नहीं हो सकता?
की हम हमेशा साथ काम करे?
मैं हर काम में जीत हासिल करूँ,
और हम तुम मिलकर हर बाज़ी जीतें?
यह तो तै है हमें होना अलग है.
पर जितने दिन साथ हैं,
वादा रहा जीत हमारी है.