Wednesday, April 28, 2010

काश मैं एक पंची होती

काश मैं एक पंची होती,
मुक्त मैं गगन में उडती रहती,
एक ही जगह बसे रहने का बंधन नहीं होता,
पूरे धरती पर विचरण करती.

किसी भी देश में घूमने जाती,
जब तक मन करता वहीँ रहती,
फिर किसी और देश को देखने जाती,
नहीं होती लेनी किसी की अनुमति.

जहाँ तैरती वहीँ अपना घोसला बनती,
किसी भी पेड़ पर रहने लगती,
उस शेहेर से जी भर जाते ही,
अगले महादीप के लिए उड़ने लगती.

Tuesday, April 27, 2010

लौटकर आऊंगा वापस ना जाने को.

मैं हूँ दूर बहुत तुमसे,मुझे आती हो याद हर पल,

तुम्हारी मोहक सुन्दरता कर देता है मन मेरा चंचल.

दिखी थी आखरी बार, तुम मुझे बादलों के बीच से,

और मन मेरा बेचैन था, होने पर जुदा तुमसे.

वैसे तो बिकती है यहाँ जीवन की हर ख़ुशी,

चैन मन को देता हो जो, वो हो तुम्ही.

कहाँ सोचा था मैंने? जाना होगा दूर तुमसे,

वादा करता हूँ मैं,जब आऊंगा लौटकर,गर्व होगा तुमको मुझपे.

आज मैं जो भी हूँ,तुम हो वजह उसकी,

दूर देश में नाम हो मेरा,तुम भी तो चाहती थी.

इन्होने मुझे अपनाया,किया मेरा स्वागत है,

चाहे जितना भी प्यार मिले, प्यार मुझे तुमसे ही है.

आ रहा है मित्र मेरा अगले महीने मिलने मुझसे,

भेज देना मिटटी थोडीसी वतन की उसके हाथों से.

लौटकर आऊंगा वापस ना जाने को,

काम ऐसा कर आऊंगा, जिसे पहचाने पूरी दुनिया तुमको.


यह कविता उन प्रवासी भारतीयों के लिए है जो अपनी देश के नाम को उचा करने के लिए विदेशो में बसे है, पर उनको भारत की याद हमेशा आती है. हवाई जहाज़ में खिड़की से अपनी देश की मिटटी को तब तक देखते हैं जब तक बादलों के बीच ना पहुँच जाये.

मेरी पहचान उससे बचपन से है.

देखा है इस चेहरे को कई बार,चाहा है मैंने इसे बेशुमार,
प्यारी लगती है मुझे इसकी आखें और उनमें बसे सपने,
सपने ऐसी ज़िंदगी के जहाँ हर पल कामयाबी चूमे कदम उसके.
इस चेहरे पर दिखती है सदा हसी,जो औरो को देती है सदा ख़ुशी,
पर नहीं जानते लोग ये की, इस हसी के पीछे है कई गम भी.

जानती हूँ मैं इसे बचपन से,प्यार भरा है बहुत सारा इसके दिल में,
इतना जितना, पानी भी नहीं सागर में.
दिल में छुपा के सारा गम, प्यार करेगी अपनों से.
नहीं देखा किसीने इसको रोते,है वह चुलबुली बहुत, सुना है लोगों को कहते,
पर मुझे पता है, गुजारती है ये अपनी रातें रोते रोते.

ईश्वर पर है भरोसा उसे, डरती नहीं है कभी मेहनत से.
भरोसा है उसे अपनी पूजा पर, मिलती है मन को शांति उसे इसीमें.

Sunday, April 25, 2010

मेरा खुद से वादा

वादा है मेरा मुझसे,नहीं रुलाउंगी खुद को कभी,

चाहे कैसी भी हो परेशानी, चेहरे पे रहेगी हमेशा हसी.

मांगू मैं शमा मुझसे,रुलाया है मैंने इसे कई बार,

नादानीया मेरी अब तक की, जिनके लिए मैं हूँ शर्मसार.

विनती करती हूँ खुद से, ना होना उदास कभी,

सपने जितने देखे हैं पूरी करुँगी मैं वो सभी.

आदेश है मेरा मुझसे,थक के ना रुकना कभी,

सहारा मेरा रहेगा हर पल, चलते चलते रुक जो गए कहीं.

आगाह करती हूँ खुद को, ना करना सभी से दोस्ती,

सच्ची दोस्त मैं बनूँगी तुम्हारी, जब तक तुम मुझमे बसी.

2.15 am 3 sept 2009

काले में है सुन्दरता बसी

काले में है सुन्दरता बसी, तभी तो रात कलि है,
दिन भर के थकान के बाद करते हम रात का इंतज़ार हैं.
काली होती है मधुर बहुत तभी तो कोएल काली है,
साल भर के इंतज़ार के बाद करते हम वसंत का इंतज़ार है.
काली होती घनेरी बहुत तभी तो केसू घनेरे हैं,
अशांत दिमाग को मिलता चैन इसके तले है.
काली होती शक्ति का प्रतीक है, तभी तो माँ काली है,
बड़ी डरावनी है काया उनकी,फिर भी पूजी वह जाती है.
काली बनाती है सुंदर बहुत तभी तो काजल काली है.
जैसे ही लगती है आखों पर, देती उन्हें सुन्दरता है.
काली होती है मोहक बहुत, तभी तो बिंदी काली है,
लगते ही किसी युवती के माथे, खिलता उसका चेहरा है.
4th april 20091.30 am.

मुझे इतनी मोहलत दे ऐ खुदा

मुझे इतनी मोहलत दे ऐ खुदा,

की सारे सपने पूरे कर सकूँ.

खुद को जब देखूं आईने में ,

तो एक मुक्कमल इंसान नज़र आऊं.

Saturday, April 24, 2010

विशवास चमत्कार का, मुझे आप पर है.

कहाँ थी मेरे विशवास में कमी,
की आपने मुझे यह दिन दिखाई?
मैंने हर बाधा को परीक्षा माना,
बिना किसी शिकायत किए उसे अपनाया.
मेरी हर जीत का श्रय जाता है आपको,
फिर हार पर क्यूँ दूं दोष किसी और को?
मेरी सुबह शाम सब आप हो,
फिर क्यूँ दोष दूं हार पर किस्मत को?
गृह तारे अगर किस्मत बनाते हैं,
तो क्यूँ पूजता है संसार ईश्वर को?
पत्थरों का पहनना अगर पलट दे हार जीत में,
तो कोई क्यूँ करे विशवास ईश्वर की भक्ति में?
नहीं जानती कौन सा गृह मुझे हार दिखता है?
पर विशवास चमत्कार का, मुझे आप पर है.